बाबा का ढाबा' में खाना खाने के लिए लगी भीड़, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BABAKADHABA
दिल्ली (Delhi) के मालवीय नगर (Malviya Nagar) में एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के साथ ढाबा चलाता है, जिसका नाम 'बाबा का ढाबा' (Baba Ka Dhaba) है. यूट्यूब पर वीडियो वायरल होने के बाद उनकी दुकान में भीड़ लग गई. वीडिया काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
यूट्यूबर गौरव वासन ने इस बुजुर्ग जोड़े का वीडियो शेयर किया है. उनके चैनल ‘स्वाद ऑफिशियल' पर 6 अक्टूबर को यह वीडियो डाला गया था, जहां से यह तेजी से वायरल हो गया. ट्विटर पर इस वीडियो को वसुंधरा नाम की यूजर ने भी 7 अक्टूबर को शेयर किया था. वहां से ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो गया.
वीडियो देख आप नेता सोमनाथ भारती 8 अक्टूबर को बाबा का ढाबा में पहुंचे और बुजुर्ग कपल की मुस्कुराहट वाली तस्वीर शेयर की. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बाबा का ढाबा पर पहुंचा और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद की.'
उनके अलावा आम लोग भी वहां पहुंच रहे हैं और बुजुर्ग कपल के साथ सेल्फी ले रहे हैं. कईयों ने मदद के लिए हाथ भी बढ़ाया है. ट्विटर पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं..
क्या है ढाबा खोलने की वजह
कांता प्रसाद और बादामी देवी कई सालों से मालवीय नगर में अपनी छोटी सी दुकान लगाते हैं. दोनों की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है. कांता प्रसाद बताते हैं कि उनके दो बेटे और एक बेटी है. लेकिन तीनों में से कोई उनकी मदद नहीं करता है. वो सारा काम खुद ही करते हैं और ढाबा भी अकेले ही चलाते हैं.
कांता प्रसाद पत्नी की मदद से सारा काम करते हैं. वो सुबह 6 बजे आते हैं और 9 बजे तक पूरा खाना तैयार कर देते हैं. रात तक वो दुकान पर ही रहते हैं. लॉकडाउन के पहले लोग यहां खाना खाने आया करते थे. लेकिन लॉकडाउन के बाद उनकी दुकान पर कोई नहीं आता है. इतना कहकर वो रोने लगते हैं.
80 साल के बुजुर्ग चलाते हैं बाबा का ढाबा
दिल्ली के मालवीय नगर में कांता प्रसाद और बादामी देवी कई सालों से बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) चला रहे हैं. दोनों कि उम्र 80 साल से ज्यादा है. कांता प्रसाद बताते हैं कि उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन कोई मदद नहीं करता और वो सारा काम खुद ही करते हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद कई दिग्गज मदद के लिए सामने आए हैं. टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर मदद के लिए सामने आई हैं. इसके अलावा कई लोग बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आए हैं.
आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) में खाना खाने की अपील की है. दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट किया, "समय मुश्किल चल रहा है, लेकिन दिल्ली का दिल तो आज भी एक मिसाल है न? दिल्लीवालों, इस वक्त हमारे लोकल बिजनेस को आपके सपोर्ट की जरूरत है. चलिए इन आंसुओं को कल से खुशी के आंसुओं में बदलते हैं. मालवीय नगर में बाबा का ढाबा जाइए."


Comments
Post a Comment