कंगना बोलीं- आज मेरा घर टूटा है, कल उद्धव ठाकरे का घमंड टूटेगा



बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मुंबई पहुंच गई हैं और भारी सुरक्षा के बीच अपने घर पहुंच गई हैं. एयरपोर्ट से उन्हें भीड़ से बचाते हुए दूसरे रास्‍ते से बाहर निकाला गया था. वहीं, मुंबई एयरपोर्ट के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है. दूसरी ओर एयरपोर्ट पर कंगना के समर्थन में करणी सेना और आरपीआई के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं.

इस बीच, बुधवार को कंगना के बंगले पर बीएमसी (BMC) ने अपना हथौड़ा चलाया तो एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाइकोर्ट (Bombay High Court) में अपील की, जिस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया. कंगना रनौत के बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर की जा रही बीएमसी की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.

बीते दिनों मुंबई की तुलना के पीओके से करने के चलते सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के सामने आए एक वीडियो में कंगना की तस्वीर को चप्पल मारते भी देखा गया है. साथ ही शिवसेना के प्रमुख नेता संजय राउत ने भी कंगना को मुंबई ना आने की सलाह थी.

संजय राउत की टिप्पणी के बाद जवाबी हमले में कंगना अपने मुंबई जाने की तारीख का ऐलान करते हुए कहा था कि वो भी सच्ची मराठा हैं, उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म बनाना मराठा गौरव को और ऊंचा किया था. ऐसे वो में बेधड़क मुंबई आएंगी जिसे जो उखाड़ना हो उखाड़ ले. इसके बाद लगातार हो रही बयानबाजी और कंगना रनौत की सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है. 

Comments