सुनील गावस्कर- इन्होंने लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की है
IPL 2020: विराट फ्लॉप हुए तो गावस्कर के किया अनुष्का शर्मा पर कमेंट, फैंस बोले- इन्हें कॉमेंट्री से हटाओ
IPL 2020: विराट कोहली पंजाब के खिलाफ फिल्डिंग से लेकर कप्तानी और फिर बैंटिग हर मोर्चे पर फ्लॉप रहे. उन्होंने केएल राहुल के दो अहम कैच ड्रॉप किए. लेकिन गावस्कर के कमेंट ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही निराली है. हर छोटी-बड़ी गलती पर सेलिब्रिटीज को फैंस घेर लेते हैं. गुरुवार देर रात विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब ने 97 रनों से करारी शिकस्त दे दी. इसके बाद हर तरफ विराट की आलोचना शुरू हो गई. पूर्व क्रिकेटों ने विराट के फॉर्म और कप्तानी पर सवाल उठाने लगे. इसी दौरान आईपीएल (IPL 2020) की कॉमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम लेते हुए विराट पर निशाना साधा. इसके बाद तो सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया. फैंस गावस्कर को कॉमेंट्री टीम से हटाने की मांग करने लगे.
क्या कहा गावस्कर ने
सुनील गावस्कर ने विराट पर अपने कमेंट से हर किसी को हैरान कर दिया. हिंदी में कॉमेंट्री करते हुए गावस्कर ने विराट के खराब फॉर्म पर कहा, 'इन्होंने लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की है.' बता दें कि लॉकडाउन के दौरान विराट का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ क्रिकेट खेलते दिखे थे. शायद गावस्कर का कमेंट इसी वीडियो की ओर इशारा करता है. लेकिन गावस्कर के इस टिप्पणी से फैंस भड़क गए हैं. कई लोग उनके इस कमेंट को विराट और अनुष्का पर पर्सन अटैक मान रहे हैं. साथ ही कई लोग इस कॉमेंट को डबल मीनिंग भी कह रहे हैं.
क्यों किया पर्सनल कमेंट
कई लोग ट्विटर पर गावस्कर का समर्थन भी कर रहे हैं. लेकिन ज्यादातर फैंस गावस्कर की क्लास लगा रहे हैं. लोग कह रहे हैं. उन्हें किसी के खराब प्रदर्शन के बाद पत्नी को नहीं जिम्मेदार ठहराना चाहिए.
विराट का खराब प्रदर्शन
बता दें कि विराट कोहली पंजाब के खिलाफ फिल्डिंग से लेकर कप्तानी और फिर बैंटिग हर मोर्चे पर फ्लॉप रहे. उन्होंने केएल राहुल के दो अहम कैच ड्रॉप किए. राहुल का पहला कैच विराट ने उस वक्त छोड़ा जब वो 83 पर बैटिंग कर रहे थे. जबकि दूसरा कैच उन्होंने 89 के स्कोर पर छोड़ा. इसके अलाव बैटिंग के दौरान वो सिर्फ 1 रन बना कर आउट हो गए. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रन बनाए, जवाब में बैंगलोर की टीम 109 रनों पर ढेर हो गई. कप्तान विराट से लेकर टीम के सारे स्टार खिलाड़ी फ्लॉप हो गए.


Comments
Post a Comment