पीएम मोदी ने किया था इन देसी ऐप्स का जिक्र, गूगल प्ले स्टोर के टॉप 10 में शामिल

रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यकर्म में कहा कि भारतीयों के इनोवेशन और सॉल्यूशन देने की क्षमता का लोहा हर कोई मानता है और जब समर्पण भाव हो, संवेदना हो तो ये शक्ति असीम बन जाती है।

पीएम मोदी  ने बीते रविवार को अपने कार्यक्रम मन की बात में आत्मनिर्भर भारत  का जिक्र किया था। मन की बात  में पीएम मोदी ने कुछ खास ऐप्स का जिक्र किया था जिसको भारत के लिए डेवलपरों ने बनाया है। पीएम मोदी ने उन ऐप्स की खासियत का भी जिक्र किया था। उनके संबोधन के बाद देसी एप्स प्ले स्टोर में टॉप 10 एप्स की लिस्ट में आ गए हैं।
सोशल मीडिया या चैट के लिए इस्तेमाल होने वाले एप्स की बात करें तो टॉप 10 में शामिल होने वाले देसी एप जोश, स्नैपचैट, शेयरचैट, मोज, रोपोसो और चिंगारी हैं। 
एजुकेशन सेगमेंट में ट्रेंड होने वाले एप सरकार सेवा, द्रष्टि, सरलादता, वूट किड्स, पंजाब ए डुकरे, डाउटनट, कुटुकी किड्स जैसे एप्स नए फेवरेट हैं ।
जबकि हेल्थ और फिटनेस श्रेणी में आरोग्य सेतु एप के बाद अन्य स्वदेशी एप्स जैसे स्टेप्सटैगो, होम वर्कआउट, लॉस, शामिल हैं।

पीएम मोदी ने की थी तारीफ
बीते रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यकर्म में कहा कि भारतीयों के इनोवेशन और सॉल्यूशन देने की क्षमता का लोहा हर कोई मानता है और जब समर्पण भाव हो, संवेदना हो तो ये शक्ति असीम बन जाती है। इस महीने की शुरुआत में, देश के युवाओं के सामने, एक एप इनोवेशन चैलेंज रखा गया। उन्होंने कहा कि हो सकता है आप भी ऐसा कुछ बनाने के लिए प्रेरित हो जायें। इनमें एक ऐप है, कुटुकी किड्स लर्निंग ऐप। ये बच्चों के लिए ऐसा रोचक ऐप है जिसमें गानों और कहानियों के जरिए बच्चे मैथ साइंस में बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसमें एक्टिवीटिज भी हैं, खेल भी ।

Comments